आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली को बढ़ाने के जबरदस्त तरीके | Apke sharir ki rog pratirodhak pranali ko badhane ke jabardast tarike
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कई प्रकार के वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की शक्ति को कहते हैं। शरीर की इसी क्षमता के कारण हम कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कई घटक उत्तरदाई हैं।
भोजन, व्यायाम, जीवनशैली और मानसिक तनाव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर डालते हैं। इस प्रकार प्रत्येक शरीर में प्राकृतिक तौर पर जीवाणुओं और विषाणु आदि से लड़ने की क्षमता होती है। पर्यावरण में उपस्थित विषाणु और जीवाणु जब हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं तो रोग प्रतिरोधक क्षमता उन्हें नष्ट कर देती है।
आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करने के हम कुछ तरीके बता रहे हैं।
नीचे लिखी युक्तियों द्वारा आप अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ा सकते हैं यह कोरोनावायरस (COVID-19 )के खिलाफ आपकी रक्षा नहीं करते हैं। किसी भी खाद्य पदार्थ या जीवनशैली से कोरोनावायरस (COVID-19 ) से रक्षा नहीं हो सकती। केवल सोशल डिस्टेंसिंग और पूर्णतया साफ सफाई से ही कोरोनावायरस (COVID-19 ) से आप बच सकते हैं।
योग या हल्का व्यायाम करें
योग द्वारा हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। आधुनिक युग में खान-पान और जीवनशैली जिस प्रकार प्रभावित हुई है। उसका असर हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली पर पड़ता है।
व्यायाम और योगासन द्वारा हम प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रख सकते हैं। कुछ आसान और प्राणायाम ऐसे हैं जिनके प्रयोग से कुछ ही दिनों में लाभ दिखाई देने लगता है।
चीनी का प्रयोग कम करें
यदि हम फल मेवे बींस खाते हैं तो इनमें उपस्थित मिठास से स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं होता है, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर शरीर के शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है। गन्ने के रस से सफेद चीनी बनाने में जो प्रक्रिया अपनाई जाती है, उसमें कुछ रसायनों का प्रयोग किया जाता है। यह रसायन इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्वों को नष्ट कर देते हैं।
इस प्रकार की चीनी का प्रयोग करने से मधुमेह, वजन बढ़ना, हाई ब्लड प्रेशर, दांतों में सड़न और कई तरह की बीमारियों का खतरा पैदा हो सकता है। इस प्रकार शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को सही रखने के लिए चीनी का प्रयोग सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
यह भी पढें :-
तनाव से दूर रहें
यदि किसी भी वजह से हम तनाव में रहते हैं, तो शरीर में संक्रमण होने पर बचना मुश्किल होता है। लंबे समय तक अगर हम तनाव में रहेंगे तो यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है।
तनाव बाहरी हालात या समाचार के प्रति आंतरिक प्रतिक्रिया है, जिसे आप चाहे तो नियंत्रित कर सकते हैं। तनाव की स्थिति में नकारात्मक सोच विकसित होती है जिससे तनाव और बढ़ता है। सकारात्मक सोच को विकसित करें। लोगों से बात करें। खुद को रचनात्मक कार्य में व्यस्त रखें। इस प्रकार हम तनाव को दूर रख कर मानसिक ही नहीं शारीरिक रूप से भी बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
खूब पानी पिए
अपने आपको हम हाइड्रेट रखकर शरीर को कई बीमारियों से दूर रख सकते हैं। आयुष मंत्रालय ने भी एक बयान में कहा है कि कोरोनावायरस (COVID-19 ) के चलते दुनिया भर के लोग प्रभावित है।
अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली का मजबूत होना आवश्यक है। इसके लिए कुछ सामान्य उपायों को सूचीबद्ध करते हुए मंत्रालय ने दिनभर गर्म पानी पीने की सलाह भी दी है।
पूरी नींद लें
अच्छी नींद लेने से न केवल स्वास्थ्य ठीक रहता है बल्कि यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी दुरुस्त रखती है। भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण हर एक व्यक्ति के लिए तनाव से बचना मुश्किल हो गया है। ऐसे में यदि आप पूरी नींद नहीं ले रहे हैं तो खतरा और अधिक बढ़ जाता है।
इसलिए मानसिक शांति और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के स्वास्थ्य के लिए पूरी नींद लेना अति आवश्यक है।
पोष्टिक भोजन करें
कोरोना वायरस का संक्रमण खासतौर से उन्हें ज्यादा प्रभावित कर रहा है जिनके शरीर की रक्षा प्रणाली मजबूत नहीं है। इसलिए कोई देसी उपाय कर रहा है, तो कोई पोष्टिक भोजन पर ध्यान दे रहा है।
भोजन में दाल से बनी चीजें, दूध, दही, पनीर आदि को शामिल करें। इसके अलावा एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर आहार लें। भोजन में लहसुन, अदरक, नींबू, आंवला, आदि का प्रयोग करें। स्वच्छ और संतुलित भोजन लें।
वजन को संतुलित रखें
शरीर का वजन बढ़ जाने के कारण कई तरह के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए यदि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सही रखना है तो शरीर के वजन को अनियंत्रित रूप से नहीं बढ़ने देना चाहिए।
सीमित मात्रा में वसा खाएं
वसा शरीर के लिए आवश्यक है। यह ऊर्जा का स्रोत होती है। लेकिन भोजन में इसका अनियंत्रित प्रयोग स्वास्थ्य को तो खराब कर ही सकता है, साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी कम कर सकता है।
वसा के लिए देसी गाय के घी का भी नियंत्रित रूप से प्रयोग किया जा सकता है। जैतून( olive oil )का तेल और सेलमन ( Salmon) का प्रयोग आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकता है।
अन्य
किण्वन खाद पदार्थ खाएं जैसे दही, योगर्ट, खिमची, छाछ आदि।
धूम्रपान का सेवन ना करें।
सलाद और अंकुरित अनाज का सेवन करना चाहिए।
तुलसी दालचीनी कालीमिर्च का प्रयोग भोजन में अवश्य करें।
अदरक मुनक्का और हल्दी के दूध का सेवन करें।
हर्बल टी का उपयोग करे।
हरी सब्जियों और फलों को भोजन में शामिल करे।
दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी का सेवन करें ।




0 टिप्पणियाँ