घर पर किए जाने वाले व्यायाम रखेंगे आपको फिट Ghar par kiye jane wale vyayam rakhenge aapko fit
हर व्यक्ति को स्वस्थ और फिट रहने के लिए व्यायाम करना बहुत जरूरी है, लेकिन इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कोई जिम या क्लब का सदस्य बनना आवश्यक नहीं और ना ही ज्यादा जगह की आवश्यकता है। कुछ ऐसे व्यायाम है जिन्हें हम घर पर आसानी से कर सकते हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं, जो सिर्फ इसलिए बीमार हो जाते हैं, क्योंकि वे ऐसा जीवन व्यतीत कर रहे हैं, जहां वे शारीरिक तौर पर निष्क्रिय रहते हैं। शारीरिक निष्क्रियता और व्यायाम के अभाव में मोटापा, डायबिटीज, ह्रदय रोग, स्ट्रोक, तनाव और अवसाद आदि का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जिम या किसी क्लब में जाने का अगर समय नहीं है, तो आप घर पर ही व्यायाम कर सकते हैं। घर पर करने लायक कुछ व्यायाम इस प्रकार है
यह भी पढें:-व्यायाम करने के प्रकार और फायदे | vyayam karne ke prakar aur fayde
पुशअप्स | push ups ( 1 )
पुशअप्स करने का तरीका
समतल जगह पर पेट के बल आ जाएं।अपने दोनों हाथों को जमीन पर रखें।
अपना पूरा वजन हाथों और पैरों के पंजों पर रखें।
अपनी गर्दन और रीड की हड्डी को एक सीध में रखें। धीरे-धीरे अपनी कहानियों को मोड़कर शरीर को नीचे लेकर जाएं।
नीचे जाते समय जमीन से थोड़ा फासला रखें।
अब अपने शरीर को वापस ऊपर उठा ले।
इसे क्षमता अनुसार बार बार करे।
पुश अप करने के फायदे
कंधों को मजबूत बनाने में सहायक।संतुलन और स्थिरता बनाने में लाभदायक।
हाथ और छाती को मजबूत बनाएं।
वजन कम करने में लाभदायक।
सहनशक्ति बढ़ाएं
जंपिंग जैक | Jumping jacks ( 2 )
जंपिंग जैक करने का तरीका
खुली जगह पर सीधे खड़े हो जाएं।ऊपर की ओर उछले और अपने हाथों को भी ऊपर करें साथ ही पैरो को फैलाए।
अब फिर से उछले हाथो को नीचे लाए और पैरों को पास पास कर लें।
इस अभ्यास को क्षमता अनुसार बार बार दोहराएं।
जंपिंग जैक के फायदे
जंपिंग जैक एक कार्डियो व्यायाम है जो दिल को स्वस्थ रखने में सहायक है।वजन को कम करने में यह व्यायाम बहुत अच्छा है।
इससे शरीर का संतुलन और स्टेबिलिटी बढ़ती है
इस व्यायाम को करने से मानसिक शांति और खुशी मिलती है, जिससे तनाव में कमी आती है।
जंपिंग जैक शरीर को वार्म अप करने का एक अच्छा तरीका है।
प्लैंक | plank ( 3 )
प्लैंक करने का तरीका
पेट के बल समतल जमीन पर लेट जाएं।अपने शरीर का वजन दोनों कोहनी और पंजों पर लाए। अपनी गर्दन, पीठ और पूरे शरीर को एक सीध में रखें।
कुछ देर तक आप इसी स्थिति में रहे।
क्षमता अनुसार इसका अभ्यास करें।
प्कैंक करने के फायदे
पेट की मांसपेशियां मजबूत बनती है और मोटापा कम होता है।बेली फैट और कूल्हों के फेट को कम करने में लाभदायक पीठ दर्द में लाभदायक
प्कैंक व्यायाम करने से शरीर लचीला बना रहता है।
मन शांत रहता है व तनाव में लाभदायक है।
स्क्वैट्स | Squats ( 4 )
स्क्वैट्स करने का तरीका
पैरों को थोड़ा खोल कर रखें।सीधे खड़े होकर हाथों को सामने सीधा करें।
पीठ और सिर को सीधा रखें।
धीरे-धीरे अपने घुटनों को मोड़ते हुए इस तरह बैठ जाएं जैसे कुर्सी पर बैठे हैं।
अपने घुटनों को पंजों के बराबर ही रखें।
इसके बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं।
इसे बार-बार क्षमता अनुसार दोहराए।
स्क्वैट्स करने के फायदे
वजन कम करने का एक आसान तरीका।पैरों के साथ-साथ पूरे शरीर को मजबूती मिलती है।
जांघों, पैरों और कूल्हों की चर्बी कम करने में लाभदायक है। एनर्जी लेवल बढ़ाएं और कैलोरी कम करने में सहायक। शरीर को सुडौल और संतुलित बनाए।
लंज | Lunges ( 5 )
लंज करने का तरीका
सीधे खड़े हो जाएं और हाथों को नीचे रखें।अपने दाएं पैर को आगे बढ़ाएं और घुटनों को मोड़ ले।
दाएं पैर के घुटने को 90 डिग्री के कोण के समान रखें और जांघ को फर्श के समांतर रखें।
बाएं पैर के घुटने को फर्श के पास रखें और उसी घुटने पर 90 डिग्री का कोण बनाये।
थोड़ी देर में सामान्य स्थिति में आ जाएं।
अब दुबारा यही क्रिया अपने बाएं पैर को आगे करके दोहराएं।
इस प्रकार क्षमता अनुसार बार-बार करें।
लंज करने के फायदे
पैरों और जांघों की मजबूती को बढ़ाने में सहायक है। लंज व्यायाम करने से शरीर लचीला और संतुलित बनता है।यह व्यायाम आपके पेट की मांसपेशियों को सक्रिय बनाता है।
घुटनों के जोड़ों को स्वस्थ रखने में फायदेमंद है।
शरीर के नीचे के हिस्से की चर्बी कम करने में लाभदायक।
बाईसाइकिल क्रंच | Bicycle crunches ( 6 )
बाईसाइकिल क्रंच करने का तरीका
सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।अपने दोनों हाथों की हथेलियों को सिर के नीचे रख ले।
कंधों और सिर को थोड़ा ऊपर उठा ले।
पैरों को थोड़ा ऊपर उठा कर सीधा करें।
अपने दाएं घुटने को पूरा मोड कर बायीं कोहनी के पास लाए। अपने बाएं घुटने को पूरा मोड कर दायीं कोहनी के पास लाए। इस प्रकार क्षमता अनुसार बार-बार करें।
बाईसाइकिल क्रंच के फायदे
यह व्यायाम वजन कम करने में फायदेमंद होता है।यह व्यायाम शरीर को लचीला बनाने में मदद करता है।
यह व्यायाम मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने में फायदेमंद हो सकता है।
यह व्यायाम करने से पेट की चर्बी कम होती है।
पुल अप्स | pull ups ( 7 )
पुल अप्स करने का तरीका
पुल अप्स के लिए किसी राॅड पर लटक जाएं।ध्यान रखें हाथों के बीच की दूरी कंधों के बराबर रहे। धीरे-धीरे अपने शरीर को ऊपर की ओर खींचते हुए अपनी ठोढी को राॅड से छूने दे।
इसके बाद वापस नीचे आए और अपनी क्षमता अनुसार बार-बार दोहराए।
पुल अप्स के फायदे
पीठ, बाजू और कंधों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। रीड की हड्डी के स्वास्थ्य और लचीलेपन के लिए लाभदायक। ह्दय के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक।इस व्यायाम से सहनशक्ति बढ़ती है और शरीर का मेटाबाॅलिज्म बढ़ता है।
वजन कम करने में सहायक।
सावधानियां
दर्द, पुरानी बीमारी और हृदय संबंधी समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से ही व्यायाम करें।
महिलाओं को गर्भावस्था और मासिक धर्म के दौरान व्यायाम करने से पहले योग्य प्रशिक्षिक या विशेषज्ञ से सलाह ले लेनी चाहिए।
थकावट, तनाव और अवसाद की स्थिति में व्यायाम न करें। शारीरिक क्षमता के अनुसार ही व्यायाम करें।
0 टिप्पणियाँ