Advertisement

Responsive Advertisement

स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, चलना या दौडना | swasthya ke liye labhdayak, chalna ya daudhna

स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, चलना या दौडना | swasthya ke liye labhdayak, chalna ya daudhna 


चलना और दौड़ना दोनों ही तरीके व्यायाम करने के हैं और चलना और दौड़ना दोनों ही तरीकों से हमारे स्वास्थ्य को लाभ मिलता है। यह पता लगाना आवश्यक नहीं कि दोनों में से सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद कौन सा तरीका है, जरूरी यह है कि वह विकल्प आपके स्वास्थ्य और फिटनेस के लाभों की पूर्ति करने वाला हो। 
अगर आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं या यूं कहें कि ज्यादा कैलोरी जलाना चाहते हैं तो दौड़ना बेहतर विकल्प हो सकता है। चलना आपके स्वास्थ्य और फिटनेस को कई लाभ पहुंचाता है। जिससे यह विकल्प सही वजन बनाए रखने के साथ आपके स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सकता है। 
स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, चलना या दौडना | swasthya ke liye labhdayak, chalna ya daudhna

वजन कम करने के लिए 

चलने से दौड़ने के समान ही स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। लेकिन दौड़ने से दोगुनी कैलरी जलती है। 73 किलो का व्यक्ति 5 मील प्रति घंटा चलकर 606 कैलोरी खर्च करता है और 3.5 मील प्रति घंटा तेज चलकर 314 केलोरी जलाता है। 0.45 किलो वजन कम करने के लिए आपको लगभग 3500 कैलोरी जलाने के लिए शारीरिक व्यायाम करना होगा। इसलिए यदि आपक उद्देश्य वजन कम करना है तो दौड़ना पैदल चलने से बेहतर विकल्प हो सकता है। 

तेज चलना 

आमतौर पर 3 मील प्रति घंटे या उससे अधिक गति से चलने से ह्रदय की गति बढ़ जाती है। सामान्य गति से चलने की बजाय तेज चल कर आप ज्यादा कैलोरी जला सकते हैं। तेज चलने के व्यायाम को प्रभावी बनाये रखने के लिए शुरुआत में थोड़ी देर के लिए अपनी गति धीरे-धीरे बढ़ाएं और उसी तरह अपनी चलने की गति को कम करें।

वजन के साथ चलना 

वजन के साथ चलने से आपके द्वारा जलाई गई कैलोरी की मात्रा तेज चलने के मुकाबले अधिक हो सकती है। अगर आप अपना वजन कम करने और अपनी मांसपेशियों को फिट रखने का एक रास्ता देख रहे हैं तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए आप अपने वजन का पांच से 10 प्रतिशत वजन अपने शरीर पर टाक सकते हैं

चढ़ाई पर चलना या सीढ़ियां चढ़ना 

चढ़ाई पर चलना दौड़ने के बराबर कैलोरी खर्च करता है। आप समतल सतह पर कितनी केलोरी जलाते हैं उससे कहीं ज्यादा चढ़ाई पर चलकर फायदा मिल सकता है। इस व्यायाम को करने के लिए आप ट्रेडमिल को थोड़ा झुकाकर चल सकते हैं या पहाड़ी की चढ़ाई को चुन सकते हैं। इसके अलावा सीढ़ियां चढना इसका विकल्प हो सकता है। यदि आप इस तरह से चलने को चुनते हैं और अभी शुरुआत ही की है तो इसके लिए धीरे-धीरे शुरुआत करें और बाद में समय बढ़ाएं। 
स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, चलना या दौडना | swasthya ke liye labhdayak, chalna ya daudhna

ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए 

चलना और दौड़ना दोनों ही ह्रदय के लिए फायदेमंद है एक शोध कहता है कि एक सप्ताह में तीन बार 30 मिनट के लिए मध्यम तेजी का व्यायाम चिंता और अवसाद में लाभदायक है। इसी तरह का लाभ प्राप्त करने के लिए दिन में तीन बार 10 मिनट के लिए टहल सकते हैं। 

अन्य लाभ 

नियमित रूप से टहलना मधुमेह के रोगियों के लिए लाभदायक है। 
हड्डियों के जोड़ों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए चलना एक अच्छा विकल्प है। 
रोज तेज गति से चलने से आपकी उम्र बढ़ती है। 
टहलने से रक्त संचरण सही प्रकार से होता है जिससे रक्तचाप नियंत्रित रह सकता है।

दौड़ना शारीरिक स्वास्थ्य और वजन कम करने का एक शानदार तरीका है लेकिन यह तरीका ज्यादा मुश्किल होता है। अत्यधिक तेज गति से दौड़ने से हानि भी हो सकती है जैसे हड्डियों में चोट और मांसपेशियों में खिंचाव आदि। यदि आप अपने वजन को कम करने के लिए व्यायाम की शुरुआत ही कर रहे हैं तो चलना ही बेहतर विकल्प है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ