प्रेगनेंसी में पिए बनाना शेक होंगे ये अन्य फायदे | pregnancy me piye banana shake honge ye anya fayde.
बनाना शेक बनाने के लिए दूध और केले की आवश्यकता होती है। दूध और केला दोनों ही पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं।
बनाना शेक बनाने मे समय कम लगता है और उसे पीने के बाद काफी देर तक भूख भी नहीं लगती जिन लोगों को सुबह जल्दी ऑफिस जाना होता है और सुबह का नाश्ता करने का ज्यादा समय नहीं रहता तो बनाना शेक उनके लिए एक अच्छा विकल्प है।
जो लोग जिम जाते हैं या कोई अन्य तरह का व्यायाम करते हैं वे लोग केले और दूध का शेक ले सकते हैं व्यायाम करने से बहुत अधिक मात्रा में ऊर्जा की खपत होती है जिसकी पूर्ति करना बहुत जरूरी है
बनाना शेक बनाने मे समय कम लगता है और उसे पीने के बाद काफी देर तक भूख भी नहीं लगती जिन लोगों को सुबह जल्दी ऑफिस जाना होता है और सुबह का नाश्ता करने का ज्यादा समय नहीं रहता तो बनाना शेक उनके लिए एक अच्छा विकल्प है।
जो लोग जिम जाते हैं या कोई अन्य तरह का व्यायाम करते हैं वे लोग केले और दूध का शेक ले सकते हैं व्यायाम करने से बहुत अधिक मात्रा में ऊर्जा की खपत होती है जिसकी पूर्ति करना बहुत जरूरी है
गर्भवती महिलाओं को अपना और अपने बच्चे गर्भ में पल रहे बच्चे के पोषण का ध्यान रखना होता है। इसके लिए वे कई तरह के पोस्टिक भोजन का सेवन करती हैं।
इसी तरह से बनाना शेक भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। प्रेगनेंसी में यदि महिला के शरीर में फोलिक एसिड की कमी आ जाती है तो बच्चा विकलांग पैदा हो सकता है। बनाना शेक में फोलिक एसिड होता है, जिससे बच्चे का संपूर्ण विकास होता है।
मिल्क शेक में आयरन की मात्रा होती है। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और शरीर में खून की कमी नहीं होती । इसके अलावा इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन जैसे पोस्टिक तत्व भी होते हैं जो प्रेगनेंसी में शरीर को स्वस्थ रखते हैं।
बनाना मिल्क शेक के अन्य फायदे
वजन बढ़ाने के लिए
त्वचा के लिए
प्रेगनेंसी में
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है
हड्डियों की मजबूती के लिए
पाचन तंत्र के लिए
ऊर्जा के लिए
दिल की बीमारियों से बचाव
तनाव से राहत
वजन बढ़ाने के लिए
जिन लोगों का वजन कम है और वो अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो उन्हें बनाना मिल्क शेक का सेवन करना चाहिए क्योंकि केले और दूध दोनों के सेवन से हमें विटामिन, प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम, फाइबर, वसा आदि की पूर्ति हो जाती है।
त्वचा के लिए
बनाना मिल्क शेक में विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, कैलशियम आदि पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं। दूध और केले दोनों में ही ऐसे पोष्टिक तत्व होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में सहायक है
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है
बनाना शेक पीने से शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसमें पक्टिन फाइबर होता है।
हड्डियों की मजबूती के लिए
हड्डियों की मजबूती और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों की आवश्यकता होती है।
बनाना शेक पीने से कैल्शियम की प्राप्ति होती है, जिससे हमारी हड्डियों और जोड़ों का स्वास्थ्य ठीक रहता है ।
पाचन तंत्र के लिए
बनाना मिल्क शेक कब्ज और पेट की बीमारियों में राहत देने में सहायक है। इसमें पेक्टिन नामक फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है
ऊर्जा के लिए
बनाना मिल्क शेक में भरपूर ऊर्जा मिलती है। दिन भर काम करने के लिए हमें ऊर्जा की आवश्यकता होती है। बनाना मिल्क शेक मे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन जैसे पोस्टिक तत्व होते हैं जिससे हमारा शरीर तरोताजा और ऊर्जावान बना रहता है।
दिल की बीमारियों से बचाव
यदि आप जल्दी थक जाते हैं तो आप बनाना मिल्क शेक का सेवन कर सकते हैं। केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जो रक्त संचार को सही रखता है इससे दिल की बीमारियों से होने वाले मौतों को कम किया जा सकता है
तनाव में
केले और दूध दोनों की ही तासीर ठंडी होती है जिससे ये मिश्रण तनाव में राहत देने का काम करता है। इसके अलावा केले की वजह से सेरेटोनिन नाम का हार्मोन शरीर में पैदा होता है,जो स्ट्रेस दूर करने में सहायक होता है।
0 टिप्पणियाँ