Advertisement

Responsive Advertisement

स्वास्थ्य के लिए आम खाने के फायदे और नुकसान | swasthya ke liye aam khane ke fayde aur nuksan

स्वास्थ्य के लिए आम खाने के फायदे और नुकसान | swasthya ke liye aam khane ke fayde aur nuksan 


आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। यह भारत का राष्ट्रीय फल है। गर्मियों में आने वाला यह फल रसीला और मीठा होता है। इसे पकाकर खाया जाता है या फिर कच्चा अचार आदि बनाकर काम में लिया जाता है। आम का पेड़ ज्यादातर 50 से 60 फुट तक की ऊंचाई तक बढ़ता है। वनस्पति विज्ञान के वर्गीकरण के अनुसार आम को ऐनाकार्डियेसी कुल का पेड़ माना जाता है। आम का पेड़ सदाबहार पेड़ों की श्रेणी में आता है। दुनिया भर में आम की पैदावार के मामले में भारत का नाम प्रथम श्रेणी में आता है। भारत में कई किस्मों के आम की पैदावार होती है। 
स्वास्थ्य के लिए आम खाने के फायदे और नुकसान | swasthya ke liye aam khane ke fayde aur nuksan  

आम के पोष्टिक तत्व
प्रोटीन protein
कार्बस carbs
डाइटरी फाइबर Dietary fiber
विटामिन सी Vitamin c
कॉपर   Copper
फोलेट  Folate
विटामिन बी6 Vitamin B6
विटामिन ए  Vitamin A
विटामिन  Vitamin E
विटामिन बी5 Vitamin B5
विटामिन के  Vitamin K
नाइसिन Niacin
पोटेशियम Potassium
राइबोफ्लेविन Riboflavin
मैग्नीशियम  Magnesium
थाइमिन  Thiamine
मैग्नीज  Manganese    etc.

आम स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। आम में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन, खनिज पदार्थ आदि होते हैं। आम में पौष्टिक तत्वों की भरमार होती है। आम में एंटी ऑक्सीडेंट और बीटा कैरोटीन और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होने के कारण इससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है। इसके अलावा आम खाने के अन्य फायदे भी हैं जो इस प्रकार है। 
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में 
वजन कम करने में 
स्मरण क्षमता में वृद्धि में सहायक 
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक 
यौन क्षमता बढ़ाने में सहायक 
गर्मी से बचने में सहायक 
आंखों के स्वास्थ्य के लिए 
कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में सहायक 
कैंसर से बचाव सहायक 
त्वचा के लिए उपयोगी 
स्वास्थ्य के लिए आम खाने के फायदे और नुकसान | swasthya ke liye aam khane ke fayde aur nuksan

आम खाने के फायदे 

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में 
आम के फल में बहुत अच्छी मात्रा में फाइबर की मात्रा होती है। आम में मौजूद फाइबर भोजन के पाचन को नियमित करने में सहायक है। कच्चे आम या आम को पकाकर खाने से दोनों ही तरीके से पाचन क्षमता में सुधार होता है। यह फल और कब्ज और अन्य तरह के पेट के रोगों जैसे अल्सर में राहत प्रदान करने में सहायक है। 

वजन कम करने में 
मोटापा कई बीमारियों का कारण होता है। मोटापा कम करने के लिए लोग तरह तरह के प्रयास करते रहते हैं। वजन कम करने के लिए आम का उपयोग किया जा सकता है। आम के सेवन से आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं। आम में लेफ्टिन नामक तत्व पाया जाता है जो कि भूख को कम करने में सहायक है। इसके अलावा आम की गुठली शरीर में जमा वसा और अतिरिक्त चर्बी को निकाल देती है। 

स्मरण क्षमता में वृद्धि में सहायक 
तनाव और खराब जीवनशैली के कारण आजकल भूलने की बीमारी सामान्य बात हो गई है। जिन लोगों की स्मरण शक्ति कमजोर है। उन्हें आम का सेवन शुरू करना चाहिए आम में पाए जाने वाला ग्लूटामिन एसिड स्मरण शक्ति को बढ़ाने में सहायक है। इसके अलावा आम में विटामिन बी6  नामक पोस्टिक तत्व पाया जाता है, जो हमारे मस्तिष्क की कार्य कुशलता को बनाए रखने में सहायक है। 

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में 
आम में विटामिन ए और विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है। ये तत्व आपकी पतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। साथ ही यह सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाने में सहायक है। जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। 

यौन क्षमता बढ़ाने में सहायक 
आम में पोटेशियम और मैग्नीशियम नामक तत्व होते हैं जो सेक्स हार्मोन को उत्पादन करने में सहायक होते हैं। इसके अलावा आम पुरुषों में हिस्टामिन के उत्पादन में सहायक है। जो संभोग सुख प्राप्त करने में आवश्यक होता है। आम में विटामिन ए पाया जाता है जो यौन क्षमता में को बढ़ाने में सहायक है।

गर्मी से बचाने में सहायक 
कच्चे आम का पना पीने से शरीर में पानी के स्तर को संतुलित रखा जा सकता है। गर्मी के मौसम में यदि आपको बाहर निकलना हो तो आम का पन्ना पीकर निकलें। इससे आपको धूप और लू नहीं लगेगी। इस तरह तापघात से बचे रहने के लिए कच्चे आम का रस बहुत प्रभावशाली होता है। इसको बनाने के लिए दो कच्चे आम को पानी में तब तक उबालें जब तक वे नरम ना हो जाए फिर उनका गूदा निकालकर एक गिलास पानी में थोड़ा नमक और चीनी मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

आंखों के स्वास्थ्य के लिए 
आम के सेवन से विटामिन ए की प्राप्ति होती है। विटामिन ए आंखों के स्वास्थ्य के लिए एक आवश्यक तत्व है। आम के सेवन से आंखों से संबंधित कई तरह के रोगो जैसे रतौंधी और मोतियाबिंद में स्वास्थ्य लाभ मिलता है। 

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में सहायक 
आम में मौजूद विटामिन सी, प्रैक्टिन और फाइबर आदि कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है। आम के नियमित सेवन से आप कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रख सकते हैं। इसके अलावा आम के सेवन से रक्तचाप नियंत्रण में रहता है और दिल के दौरे की संभावना को कम करता है। 

कैंसर से बचाव में सहायक  
आम में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमें बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करते हैं। इसके अलावा आम में  क्यूर्सेटिन,एस्ट्रागलिन और फिसेटिन जैसे तत्वों का समावेश होता है जो कैंसर जैसी बीमारियों में हमें बचाने का कार्य करते हैं। 

त्वचा के लिए उपयोगी 
आम में विटामिन और कई तरह के अन्य न्यूट्रीशन होते हैं। साथ ही आम में विटामिन सी और प्राकृतिक फ्रूट एसिड होते हैं जो त्वचा की चमक और निखार के लिए जरूरी है।

आम खाने के नुकसान
आम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस फल में बड़ी मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी पोटेशियम, कैल्शियम, और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। इसलिए आम एक औषधि की तरह फायदेमंद है। लेकिन यदि आम का उपयोग अत्यधिक मात्रा में किया जाए या स्वाद के कारण अनियंत्रित मात्रा में खाया जाए तो इसमें स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकता है। 
स्वास्थ्य के लिए आम खाने के फायदे और नुकसान | swasthya ke liye aam khane ke fayde aur nuksan

आम खाने के नुकसान 

आम के अधिक सेवन से खून में शुगर का स्तर बढ़ सकता है। जिन लोगों को मधुमेह है उनको इसके सेवन से स्वास्थ्य को हानि हो सकती है। 
आम में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है इसलिए आम का अत्यधिक सेवन करने से दस्त की शिकायत हो सकती है।
आम का ज्यादा मात्रा में उपयोग करने से शरीर में गर्मी हो सकती है, इससे मुंह में छाले और त्वचा पर फुंसिया हो सकती है। 
कुछ लोगों में आम से एलर्जी हो सकती है। 
एक मध्यम आकार के आम में लगभग 140 कैलोरी होती है इसलिए जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उन्हें आम का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। 
जिन लोगों को गठिया और साइनस रोग हैं उन्हें यह फल कम खाना चाहिए। इससे उनकी तकलीफ बढ सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ