व्यायाम करने के प्रकार और फायदे | vyayam karne ke prakar aur fayde
अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोस्टिक आहार की आवश्यकता तो होती ही है साथ ही व्यायाम भी करना भी आवश्यक है। यह व्यायाम कई तरह के हो सकते हैं। कुछ व्यायाम करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती है, वहीं कुछ व्यायाम करने से शरीर का लचीलापन बढ़ता है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए रोज व्यायाम करना आवश्यक है। इससे कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। व्यायाम करने से हृदय रोगों, वजन बढ़ना, मधुमेह आदि समस्याओं में लाभ मिलता है। इसके अलावा व्यायाम करने से शरीर की ताकत बढ़ती है, लचीलापन आता है, हड्डियां स्वस्थ बनती है। व्यायाम कई प्रकार से कर सकते हैं। शारीरिक गतिविधियों के आधार पर हम इन्हें चार भागों में विभाजित कर सकते हैं।
व्यायाम के प्रकार | vyayam ke prakar
श्वास और ह्रदय गति के लिए व्यायाम
इस तरह के लाभ प्राप्त करने के लिए एरोबिक ( Aerobic ) व्यायाम करना चाहिए। एरोबिक व्यायाम फेफड़ों और ह्रदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। एरोबिक व्यायाम में ऐसी शारीरिक गतिविधियों को शामिल करते हैं, जिनसे शरीर के कई अंग एक साथ कार्य करते हैं। यह इस प्रकार हैं
दौड़ना ( Running )
सीढ़ियां ( चढ़ना Stairs climbing )
नृत्य करना ( Dancing )
साइकिल चलाना ( Bike riding )
तेराकी करना ( Swimming
तेज चलना ( Brisk walking )
पावर योग ( power yoga )
शारीरिक ताकत के लिए लंबी पैदल यात्रा ( Hiking ) बास्केटबॉल और टेनिस खेलना ( Playing Basketball and Tennis )
शारीरिक ताकत के लिए व्यायाम
शारीरिक ताकत के लिए व्यायाम करने होते हैं जिनसे मांसपेशियों को सामान्य से अधिक काम करना होता है। इस तरह के व्यायाम करने से मांसपेशियों में शक्ति, आकार और धैर्य बढ़ता है। इस तरह के व्यायाम करने से हड्डियां और हड्डियों के जोड़ स्वस्थ रहते हैं। इस तरह के व्यायाम करने से तेजी से वजन कम कर सकते हैं। इसके अलावा इस तरह से व्यायाम करने से ऊर्जा के स्तर में वृद्धि होती है और मनोदशा में सुधार आता है।
शक्ति ( Strength ) अभ्यास या स्ट्रेंथ व्यायाम के उदाहरण इस प्रकार है
वजन उठाना Lifting weight
जिम में मशीनों का इस्तेमाल करना ( using machines at gym )
प्रतिरोधक बैंड का उपयोग करना ( using resistance bands )
पुशअप्स Push ups
चिन अप्स / पुल अप्स ( Chin ups / pull ups )
शारीरिक लचीलापन के लिए व्यायाम
इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए हम व्यायाम इसलिए करते हैं ताकि जब हम शरीर में ताकत और लचीलापन विकसित कर सके और इससे किसी भी तरह के शारीरिक तनाव को हम आसानी से झेल पाएंगे। इससे हमारे मन की स्थिति सकारत्मक बनती है और हम बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं। शरीर में लचीलापन बढ़ाने के कुछ व्यायाम इस प्रकार है।
त्रिकोणासन ( Trikonasana )
अधोमुख शवासन Adhomukha swanasana )
पारसवातोनासन ( Parasvottanasana )
गोमुखासना ( Gomikhasana ) etc
शरीर के हिस्सो में खिंचाव
रिवर्स स्ट्रेच ( Runners stretch )
स्टेन्डिग साइड स्ट्रेच ( standing side stretch )
फोरवर्ड हेंग ( forward hang ) etc.
शारीरिक संतुलन के लिए व्यायाम
शारीरिक संतुलन के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ऐसे व्यायाम की आवश्यकता होती है जो शरीर के अंगों में आवश्यक मजबूती और खिंचाव पैदा करें। इसका उद्देश्य शरीर का लचीलापन बढ़ाते हुए मन को शांत करना होता है। यह व्यवहार आपके दौड़ने की तकनीक बेहतर बना सकते हैं। दौड़ते समय अचानक दिशा परिवर्तन पर प्रतिक्रिया में सुधार हो सकता है। अपने व्यायाम में बैलेंस व्यायाम को जोड़कर अपनी पसंदीदा गतिविधियों को करने की क्षमता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
ताई ची पोज ( Tai chi pose )
योगा ( Yoga )
शिफ्टिंग योर वेट फ्रॉम साइड टू साइड ( Sifting your weight from side to side )
वाकिंग हील टू टॉय स्टैंडिंग ( walking heel to toe)
स्टेन्डिग ऑन वन फुट ( Standing on one foot )
यूजिंग ए बैलेंस बोर्ड ओर स्टेबिलिटी ( using a balance board or stability ) etc
व्यायाम करने से शारीरिक ही नहीं मानसिक लाभ भी मिलते हैं। व्यायाम न केवल शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी सही रखता है। नियमित रूप से व्यायाम करने से हमारी रोग प्रतिरोधक प्रणाली मजबूत बनती है, साथ ही हमारी दिनचर्या भी सही रहती है। यह हृदय रोग, मधुमेह और मोटापा जैसे रोगों को रोकने में सहायक है। व्यायाम से हमारे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आता है। तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं में लाभ मिलता है।
व्यायाम के फायदे | vyayam ke fayde
वजन नियंत्रण रहना
मधुमेह में लाभदायक
ह्रदय स्वस्थ रहता है
तनाव और अवसाद में कमी आती है
तंत्रिका तंत्र स्वस्थ रहता है
प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत रहती है
सेक्स संबंधी रोचकता बनी रहती है
रक्तचाप सही रहता है
सहनशक्ति बढ़ती है
खराब कोलेस्ट्रोल में कमी आती है
हड्डियां स्वस्थ रहती है
स्मरण शक्ति बढ़ती है
अच्छी नींद आती है
पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है





0 टिप्पणियाँ