विश्व स्वास्थ्य दिवस 2020"नर्सों और मिडवाइफ की सहायता करें" |WORLD HEALTH DAY 2020"SUPPORT NURSES AND MIDWIVES"
7 अप्रैल 1984 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी और इसी दिन को हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के रुप में मनाते हैं। पहला विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 1950 को बनाया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्य कार्य विश्व में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और उनके निवारण में मदद करना है।स्थापना के समय 61 देशों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के संविधान पर हस्ताक्षर किए थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहली बैठक 24 जुलाई 1948 को हुई थी
अपनी स्थापना के बाद से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन स्मालपॉक्स की बीमारी के खात्मे में विशेष भूमिका निभाई है। फिलहाल विश्व स्वास्थ्य संगठन इबोला,एड्स और टीवी जैसी बीमारियों के रोकथाम के प्रयास कर रहा है। हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस की एक खास थीम होती है। 2020 की थीम है "नर्सों और मिडवाइफ की सहायता करें" है। इस थीम के माध्यम से नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका को सराहा गया है।
इस साल यानी 2020 में विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व और बढ़ गया है। आज दुनियाभर के स्वास्थ्यकर्मी कोरोनावायरस के इलाज के लिए प्रयास कर रहे हैं। विश्व की बहुत बड़ी आबादी कोरोनावायरस की बीमारी से जूझ रही है। पूरे विश्व में लाखों लोग इससे संक्रमित है और हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। यह संख्या बढ़ती ही जा रही है। दुनिया भर के स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस के रोगियों की सेवा में लगे हुए हैं।
0 टिप्पणियाँ