Advertisement

Responsive Advertisement

स्वास्थ्य के लिए क्या सही है तैरना या दोडना | swasthya ke liye kya sahi hai tairna ya dodna

स्वास्थ्य के लिए क्या सही है तैरना या दोडना | swasthya ke liye kya sahi hai tairna ya dodna 


यह बताना कठिन है कि तैरना या दौड़ने में से व्यायाम का कौन सा तरीका सबसे अच्छा होता है। ज्यादातर लोग दोनों तरह के व्यायाम कर लेते हैं अथवा अपने व्यायाम के लक्ष्य के अनुसार कोई एक व्यायाम का चुनाव करते हैं। तैरना और दौड़ना दोनों ही कार्डियो व्यायाम को बढ़ावा देने और कैलोरी बर्न करने के सबसे अच्छे तरीकों में से है। तैराकी से आपके शरीर के ऊपरी और नीचे के हिस्से की मांसपेशियां मजबूत और पुष्ट बनती है। इसके अलावा तैराकी से कैलोरी बर्न होती है और दिल की दर को बढ़ावा मिलता है। 
swasthya ke liye kya sahi hai tairna ya dodna , swimming and running

दौड़ने से शरीर के नीचे के हिस्से की मांसपेशियां मजबूत बनती है। यह एक अच्छा कार्ड़ियो व्यायाम तो है ही साथ ही यह वजन कम करने में भी सहायक है। 

उक्त बातों को जानने के बावजूद भी यह कहना कठिन है कि तैरना या दौड़ने में से कौन सा तरीका हमें अपनाना चाहिए। यहां हम तैरने और दौड़ने दोनों ही तरीके के लाभ तथा हानियों के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि यह तय हो सके कि आपके लिए तैरना या दौड़ना में से कौन सा व्यायाम आपके लिए अच्छा है ।

 ‎कैलोरी बर्न के आधार पर तुलना 

एक 130 पाउंड का व्यक्ति 1 घंटे के लिए तेजी से फ्रीस्टाइल तैराकी के द्वारा 590 केलोरी बर्न करता है और धीमी तैराकी करके 413 केलोरी बर्न करता है 
एक 155 पाउंड का व्यक्ति 1 घंटे के लिए तेज तैरकर 704 केलोरी बर्न करता है और धीमी तैराकी से 493 केलोरी बर्न करता है। (1■)

एक 25 साल का 60 किलो का व्यक्ति जिसकी हाइट 175 सेंटीमीटर है यदि 5.2 mph ( 8.4 km/h ) की गति से लगातार दौड़ता है तो वह 596 केलोरी बर्न करेगा। (2■)

स्वास्थ्य के लिए तैरने के क्या लाभ है ?

तैराकी पूरे शरीर का व्यायाम होता है। तैराकी से शरीर के हर हिस्से की मांसपेशियों का व्यायाम हो जाता है। तैरने के लिए हमें हाथ, पैर, धड, पेट सभी का उपयोग करना होता है। जिससे यह लाभ मिल सकते हैं। 

  • शक्ति बढ़ती है 
  • ह्रदय गति की दर बढ़ती है 
  • वजन नियंत्रण में सहायक 
  • मांसपेशियां पुष्ट होती है 
तैराकी के सबसे मुख्य लाभों में से एक यह कि यह हमारे जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है यदि आपको आस्टियोआर्थराइटिस ( Osteoarthritis ) या संधिशोथ ( arthritis ) है, जो कि जोड़ों के दर्द का कारण बनती है, तो तैराकी से आपके जोड़ों के दर्द में लाभ मिल सकता है। 
तैराकी में विभिन्न तरह के स्ट्रोक अपनाकर अपने पूरे शरीर का व्यायाम कर सकते हैं। इस तरह से तैराकी भी कैलोरी जलाने के अलग-अलग तरीके प्रदान करती है। 
swasthya ke liye kya sahi hai tairna ya dodna , benefits of swimming

पानी की उछाल आपकी मांसपेशियों को सहारा देती हैं, इस तरह से आप अपने शरीर पर कम प्रभाव डालते हुए अधिक मेहनत कर सकते हैं। अर्थात तैराकी उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो अपनी चोटों से उबर रहे हैं। इसके अलावा तैराकी मे आपको चोट लगने की संभावना कम होती है। 

हालांकि तैराकी पूरे शरीर की कसरत करने का एक अच्छा तरीका है और इसके उपरोक्त लाभ है लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं जो इस प्रकार है।

तैरने के नुकसान 
तैराकी का एक नुकसान यह भी है कि इससे कुछ चोटों का खतरा हो सकता है, जब आप कोई स्ट्रोक या अपनी चाल का दोहराव करते हैं तो आपके जोड़ों व मांसपेशियों में खिंचाव या चोट लग सकती है। 
अत्यधिक तैराकी करने से टेंडिनिटिस का खतरा हो सकता है। यह काफी दर्दनाक होता है क्योंकि यह जोड़ों को प्रभावित करता है। 
गर्मियों में तैराकी एक अद्भुत गतिविधि हो सकती है, लेकिन यह संभावना अधिक है कि आप सर्दियों में इस व्यायाम को छोड़ सकते हैं। 

स्वास्थ्य के लिए दोडने के क्या लाभ है ?

वजन घटाने में  सहायक 
हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक 
तनाव में सुधार करे 
दिल के स्वास्थ्य को सुधारें 
ऊर्जा बढ़ा देता है 
चर्बी की को कम करें 
बेहतर नींद के लिए 
मधुमेह के खतरे को कम करें 
कोलेस्ट्रोल कम करें 
सहनशक्ति बढ़ाएं 
आप जितनी तेज गति से दौड़ते हैं उतनी ही कैलोरी बर्न करेंगे। आप दौड़ने के साथ-साथ बीच में चल सकते हैं। उदाहरण के लिए आप 2 मिनट के लिए दौड़े फिर थोड़ी देर चले इस प्रकार इसे 30 से 40 मिनट तक दोहराया जा सकता है। 
आप बहुत अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न करना चाहते हैं तो दौड़ना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 
दौड़ने की शुरुआत करने के लिए कोई विशेष तैयारी करने की आवश्यकता नहीं होती बस जूते पहनकर बाहर जाना पड़ेगा या ट्रेडमिल पर जाना पड़ेगा। 
दौड़ने के लिए बाहर जाने के कारण हम विटामिन डी की मात्रा को बढ़ा सकते हैं, लेकिन तेज धूप में दौड़ने से बचना चाहिए।

swasthya ke liye kya sahi hai tairna ya dodna, dodna v tairna
तैरना और दौड़ना दोनों ही कार्डियो व्यायाम है। यदि आपको अर्थराइटिस या कोई दूसरी जोड़ों से संबंधित समस्या है, तो तैरना सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।

शरीर के ऊपरी भाग के व्यायाम के लिए तैरना सही है। 
यदि आप अपने शरीर के ऊपरी भाग को मजबूत और पुष्ट बनाना चाहते हैं तो आपका तैरने का विकल्प चुनना सही हो सकता है क्योंकि तैरने से पूरे शरीर का व्यायाम हो सकता है। 
तैराकी के लिए पूल की आवश्यकता होती है, लेकिन दौड़ने के लिए कोई विशेष जगह की आवश्यकता नहीं। 
दौड़ने की जगह समतल होनी चाहिए और ट्रैफिक और अन्य रुकावट नहीं होनी चाहिए। 
यदि आपको कंधे की चोट की समस्या है तो दौड़ना या तेज गति से चलना ही सही है। 

दौड़ने के नुकसान 
दौड़ने जैसे व्यायाम करने से सामान्य चोटे लगना आम बात है जबकि तैरना ज्यादा सुरक्षित होता है क्योंकि तैरना जोड़ों पर कम दबाव डालता है। 

कौन सा बेहतर है तैरना या दौड़ना ?

तैरने और दौड़ने दोनों के ही अपने-अपने फायदे और नुकसान होते हैं यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको दौड़ने का विकल्प चुनना चाहिए और यदि पूरे शरीर के व्यायाम के उद्देश्य से देखा जाए तो तैरना सही है। 

ज्यादातर लोगों निम्न स्थितियों में व्यायाम का चुनाव करते हैं। 

  • स्वास्थ्य उद्देश्य 
  • व्यक्तिगत पसंद 
  • जीवनशैली 
  • स्वास्थ्य स्थितियां 
तैरना और दौड़ना दोनों ही आपको कैलोरी बर्न करने में मदद करेंगे, ह्रदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देंगे और आपकी मांसपेशियों को टोन करेंगे 
यदि आप फैसला नहीं कर पा रहे हैं तो आप अपनी व्यायाम की दिनचर्या में दोनों को शामिल कर सकते हैं। विभिन्न तरह के व्यायाम के साथ cross-training आपकी व्यायाम दिनचर्या में विविधता को बढ़ाने का एक अच्छा तरीका है। 

यदि आपने अभी अभी इसकी शुरुआत की है और आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो कोई सा भी व्यायाम करने से पहले अपने ट्रेनर या चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ