खाद्य पदार्थ जो शरीर की उर्जा को कम करते हैं | Foods that reduce body energy
भोजन का काम है हमारे शरीर को ऊर्जा देना ताकि शरीर सुचारू रूप से कार्य करता रहे, लेकिन कुछ खाद्य पदार्थ ऊर्जा को नष्ट करते हैं तथा आपको थका हुआ महसूस कराते हैं।
आपका चयापचय भोजन को ऊर्जा में बदलने का कार्य करता है लेकिन उम्र के साथ कुछ कारक भी बदलते हैं जो चयापचय को प्रभावित करते हैं।
- शारीरिक गतिविधि:- जब आप दिनभर अपना कार्य करते हुए ऊर्जा जलाते हैं तो शरीर का चयापचय सुचारू रूप से कार्य करता है। कम शारीरिक गतिविधि सबसे बड़ा कारक है, जिससे आपका चयापचय बदल सकता है।
- पाचन:- उम्र बढ़ने के साथ पाचन तंत्र भोजन के पोषक तत्वों का सही ढंग से अवशोषण नहीं कर पाता है। पाचन तंत्र की मांसपेशियां कम कुशलता से कार्य करती है। इस प्रकार शरीर भोजन से कम ऊर्जा प्राप्त कर पाता है।
- मांसपेशियां:- ज्यादा मांसपेशियों के उपयोग से आप अधिक ऊर्जा काम में ले सकते हैं। उम्र के साथ मांसपेशियों के ऊतकों में भी कमी आ जाती है।अपने स्वास्थ्य के लिए आप सुनिश्चित करें कि आप जो भोजन ग्रहण कर रहे हैं, उस भोजन में पोषक तत्व होने चाहिए।
अच्छा और पौष्टिक भोजन हमारे शरीर के इन तंत्रों को बेहतर बनाता है।
प्रतिरक्षा प्रणाली
हड्डियां
मांसपेशियां
मस्तिष्क
इन्द्रियाँ
पाचन तंत्र
रक्त परिसंचरण
तंत्रिका तंत्र
भोजन या नाश्ते के रूप में लिया गया आहार हम इसलिए लेते हैं ताकि हमें ऊर्जा मिल सके।
हालांकि कुछ खाद पदार्थ शरीर की ऊर्जा को कम कर सकते हैं।
आमतौर पर दिन भर के कार्य करते रहने के दौरान शरीर की ऊर्जा का स्तर बढ़ना अथवा कम होना सामान्य बात है।
इस लेख में हम उन कुछ खाद्य पदार्थों को सूचीबद्ध करेंगे जो आपके शरीर की ऊर्जा को कम करने की क्षमता रखते हैं।
तला हुआ और फास्ट फूड
इस तरह का भोजन आपकी ऊर्जा को कम कर सकता है। इसके दो कारण हैं एक तो तले हुए और फास्ट फूड में उच्च मात्रा में वसा होती है, और दूसरा इस तरह के भोजन में फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है।
इसके अलावा तले और फास्ट फूड में खनिज पदार्थ विटामिन और अन्य तरह के पोषक तत्व बहुत कम मात्रा में होते हैं।
बहुत अधिक मात्रा में वसा युक्त खाद्य पदार्थ खा लेने से आपका पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है।
कुछ मामलों में यह आपकी शरीर की ऊर्जा या आपको अगले कुछ समय के लिए कुछ भी करने की इच्छा को कम कर सकता है।
यह आपके पाचन को धीमा कर सकते हैं।
एनर्जी ड्रिंक्स
यह बात सही है कि एनर्जी ड्रिंक्स थोड़े समय के लिए आपकी ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं।
इन एनर्जी ड्रिंक्स में ऊर्जा बढ़ाने के लिए चीनी और कैफीन का प्रयोग किया जाता है।
कई एनर्जी ड्रिंक्स में प्रति कंटेनर 52 ग्राम चीनी उपयोग की जाती है।
![]() |
Energy drinks |
जो लोग नियमित रूप से एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं उनमें मौजूद कैफीन के प्रति सहिष्णुता पैदा हो सकती है। इसका अर्थ यह है कि इस तरह के पेय पीने वालों को समान ऊर्जा बढ़ाने वाले प्रभाव का अनुभव करने के लिए अधिक मात्रा में इन पदार्थों का सेवन करना पड़ सकता है।
कुछ शोधों से पता चला है कि एनर्जी ड्रिंक्स के सेवन से नींद का समय और उसकी गुणवत्ता कम हो सकती हैं।
यह आपकी ऊर्जा के स्तर को कम कर सकते हैं और आपको थका हुआ महसूस करा सकते हैं।
कॉफी
अधिकांशतः कॉफी के सेवन से आप की मनोदशा और मानसिक तथा शारीरिक प्रदर्शन बढ़ सकता है।
कुछ अध्ययनों से यह पता चलता है कि सीमित मात्रा में इसके सेवन से यह ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित है।
हालांकि कैफीन के ज्यादा मात्रा में उपयोग करने से यह शरीर के लिए खतरनाक दुष्प्रभाव पैदा कर सकती है। बहुत अधिक के कैफीन का उपयोग आपकी नींद की गुणवत्ता को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है, जो लंबे समय तक आपकी ऊर्जा के स्तर को कम कर सकते हैं।
पास्ता, सफेद ब्रेड और प्रोसेस्ड अनाज
ये सब कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं, जो आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का एक अच्छा साधन है।
अनाज की फाइबर युक्त बाहरी परत जिसे चोकर भी कहा जाता है, अनाज के प्रसंस्करण के दौरान हटा दिया जाता है। इसी वजह से प्रोसेस्ड अनाज में फाइबर की मात्रा कम होती है।
यह साबुत अनाज की तुलना में जल्दी पचते और अवशोषित होते हैं।
इस कारण से प्रोसेस्ड अनाज के ज्यादा सेवन से रक्त शर्करा और इंसुलिन के स्तर में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके बाद उर्जा में गिरावट आती है।
प्रसंस्कृत अनाज, सफेद ब्रेड, पास्ता और सफेद चावल के रूप में पाए जाते हैं।
इनमें पोषक तत्व कम होते हैं तथा ये रक्त शर्करा को बढ़ा सकते हैं।
शर्करा युक्त आहार cereals
कई खाद्य पदार्थ में अतिरिक्त शर्करा भरी हुई होती है, जो आपकी ऊर्जा के स्तर को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है।
Cereals उच्च प्रसंस्कृत अनाज से बनाया जाता है। इसलिए आप जब cereals का सेवन करते हैं तो आपको अनाज का कोई लाभ नहीं मिलता और आप आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
Cereals में जंक फूड की तरह ज्यादा मात्रा में शर्करा होती है। इसे स्वस्थ नाश्ते या आहार का हिस्सा नहीं माना जाना चाहिए।
योगार्ट
विशेष रूप से ग्रीक योगार्ट कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, लेकिन अधिकांश गैर वसा वाले योगार्ट के प्रयोग से बचा जाना चाहिए।
इस तरह के योगार्ट में प्राकृतिक वसा का अभाव होता है। और साथ में शर्करा का उच्च स्तर होता है जो आपको सुस्त बना सकता है।
यदि आप अपनी ऊर्जा के स्तर को ऊपर रखना चाहते हैं तो आपको शर्करा युक्त भोजन से बचना चाहिए।
शराब
शराब को ज्यादातर लोग आराम पहुंचाने वाला पेय मानते हैं।
कई लोगों का मानना है कि रात को खाने के साथ या शाम को शराब पीने से उन्हें आसानी से सोने में मदद मिलती है। हालांकि यह सकारात्मक लग सकता है, लेकिन यह जरूरी नहीं क्योंकि शराब आपकी नींद की गुणवत्ता और अवधि को कम कर सकती है।
शराब उस समय को कम कर देता है जो व्यक्ति अपने RIM ( रैपिड आई मूवमेंट ) चक्र में खर्च करता है।
शराब की कम मात्रा या मध्यम मात्रा आपकी नींद को प्रभावित नहीं करती लेकिन ज्यादा मात्रा में शराब आपकी ऊर्जा को नष्ट करती है।
इसलिए शराब के शरीर की ऊर्जा पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए अपनी शराब की खपत कम रखें।
इस तरह के खाद्य पदार्थों का कम सेवन या इसका संयम से उपयोग करने से लंबे समय तक चलने वाले नकारात्मक प्रभाव होने की संभावना नहीं रहती है। यदि आपके शरीर की ऊर्जा का स्तर लगातार कम बना रहता है तो आप इस तरह के खाद्य पदार्थों का पूरी तरह से परहेज कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ