संगीत स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक, जानिए कैसे | sangeet swasthya ke liye hai labhdayak, janiye kaise
संगीत न केवल सुनने में अच्छा लगता है बल्कि हमारे स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाता है। संगीत सुनते समय खुशी का हार्मोन एड्रोफीन का स्त्राव होता है। साथ ही प्रेरणा देने वाला हार्मोन डोपामाइन भी स्त्रावित होता है।
प्राचीन समय में भारत देश में राग चिकित्सा और नाद योग का प्रयोग मानसिक रोगों के उपचार में उपयोग किया जाता था।
राग चिकित्सा में मनोचिकित्सक संगीत के विभिन्न रागों का प्रयोग करके मानसिक विकृतियों का इलाज करते थे। जबकि नाद योग में विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्रों द्वारा इलाज किया जाता था।
आधुनिक विज्ञान मे भी यह माना जाने लगा है कि संगीत के माध्यम से रोगों को दूर रखकर स्वस्थ और प्रसन्न रहा जा सकता है।
संगीत सुनने से हम मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। अगर आप अपने पसंद का संगीत सुनते हैं तो आपका मूड अच्छा रहता है, और आप सोचने समझने की शक्ति भी बढ़ती है।
प्राचीन समय में भारत देश में राग चिकित्सा और नाद योग का प्रयोग मानसिक रोगों के उपचार में उपयोग किया जाता था।
राग चिकित्सा में मनोचिकित्सक संगीत के विभिन्न रागों का प्रयोग करके मानसिक विकृतियों का इलाज करते थे। जबकि नाद योग में विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्रों द्वारा इलाज किया जाता था।
आधुनिक विज्ञान मे भी यह माना जाने लगा है कि संगीत के माध्यम से रोगों को दूर रखकर स्वस्थ और प्रसन्न रहा जा सकता है।
संगीत सुनने से हम मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। अगर आप अपने पसंद का संगीत सुनते हैं तो आपका मूड अच्छा रहता है, और आप सोचने समझने की शक्ति भी बढ़ती है।
- याददाश्त में सुधार करे
- थकान को कम करे
- मानसिक बीमारी के इलाज में सहायक
- व्यायाम करने की क्षमता को बढ़ाएं
- तनाव और अवसाद को कम करने में सहायक
- ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक
- दर्द कम करने में सहायक
याददाश्त में सुधार करें
मनपसंद संगीत सुनने पर शरीर में डोपामाइन हार्मोन का स्त्राव होता है जो सीखने में मदद करता है। इस प्रकार संगीत सुनने से मस्तिष्क की याद करने की क्षमता में वृद्धि होती है और हम चीजों को लंबे समय तक याद रख पाते हैं।
थकान को कम करें
यदि किसी भी कारण से थकावट महसूस होती है तो संगीत के माध्यम से हम उस स्थिति में भी ताजगी और स्फूर्ति महसूस कर सकते हैं। जब हम मनपसंद संगीत सुनते हैं तो सेराटोनिन और एड्रोफीन जैसे हार्मोन स्रावित होते हैं। जो कि थके हुए व्यक्ति को भी खुशी महसूस करवाते हैं।
मानसिक बीमारी के इलाज में सहायक
शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी बहुत जरूरी है। पुराने समय में राग चिकित्सा और नाद चिकित्सा का प्रयोग करके मानसिक बीमारियों को ठीक किया जाता था। आधुनिक चिकित्सा में भी सोध द्वारा यह सिद्ध हो चुका है कि संगीत के उपयोग करने से मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति जल्दी ठीक हो सकता है।
व्यायाम करने की क्षमता को बढ़ाएं
संगीत से हमारे मन स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ता है। संगीत के कारण हमारे शरीर में ऊर्जा और स्फूर्ति बढ़ाने वाले हार्मोन का स्त्राव होता है। एक सर्वे में पाया गया है कि संगीत उत्साह को बनाए रखता है और व्यायाम के दौरान होने वाली असुविधाओं से ध्यान हटता है।
तनाव और अवसाद को कम करने में सहायक
मनपसंद धीमा संगीत सुनने से मन को शांति मिलती है। संगीत से तनाव के कारण आई बेचैनी कम होती है। इससे अच्छी नींद आती है और मन प्रसन्न रहता है। संगीत सुनने से दिमागी सुकून तो मिलता ही है साथ ही नियमित संगीत सुनने से तनाव में बढ़ा हुआ उच्च रक्तचाप का स्तर भी सुधरता है।
ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक
एक शोध के अनुसार संगीत सुनने से संगीत की तीव्रता और गति के आधार पर आपकी सांस की दर, आपकी ह्रदय की गति और आपके रक्तचाप के स्तर में बदलाव हो सकते हैं। संगीत से हमारे मन को शांति ही नहीं मिलती बल्कि दिल के लिए भी फायदेमंद है। संगीत सुनने से उन लोगों को लाभ हो सकता है जो गंभीर तनाव और चिंता से ग्रस्त हैं और कोरोनरी हृदय रोग का इलाज करा रहे हैं।
दर्द कम करने में सहायक
संगीत के माध्यम से मानसिक शांति तो मिलती ही है साथ ही संगीत शारीरिक स्फूर्ति बढ़ाने में भी सहायक है। संगीत सुनने से तंत्रिका तंत्र पर असर पड़ता है। यह वह तंत्र है जो रक्तचाप, हृदय की गति और दिमाग की प्रतिक्रिया को नियंत्रित करता है। संगीत से मस्तिष्क का वह भाग भी प्रभावित होता है जो दर्द के भाव को नियंत्रित करता है मांसपेशियों में दर्द या शरीर के किसी अन्य हिस्से में दर्द होने पर संगीत के माध्यम से उस दर्द को कम किया जा सकता है।
खुश और व्यस्त रहने के लिए संगीत सबसे अच्छा माध्यम है। संगीत हमें प्रसन्न रखता है और हमारे मस्तिष्क को शांति प्रदान करता है। संगीत के माध्यम से हम अपनी थकावट और तनाव को दूर कर सकते हैं संगीत सुनकर हमें आनंद की अनुभूति होती है।
0 टिप्पणियाँ