Advertisement

Responsive Advertisement

स्वास्थ्य के लिए अंजीर के 9 फायदे, जोखिम और पोष्टिक तत्व | swasthya ke liye anjir ke 9 fayde, jokhim aur poshtik tatva

स्वास्थ्य के लिए अंजीर के 9 फायदे, जोखिम और पोष्टिक तत्व | swasthya ke liye anjir ke 9 fayde, jokhim aur poshtik tatva 


अंजीर उन फलों में से है, जो ताजा खाने में तो स्वादिष्ट लगते ही हैं, साथ ही सूखने के बाद भी स्वास्थ्य के लिए गुणकारी होते हैं। अंग्रेजी भाषा में अंजीर को फिग ( figs ) कहा जाता है, और इसका वैज्ञानिक नाम फिकस कैरीका है। अंजीर का फल हल्का पीला होता है, और यह पकने के बाद बैंगनी रंग का या सुनहरा हो जाता है। 
हिमालय और शिवालिक एरिया में यह काफी पाए जाते हैं। भारत, ईरान और मध्य पूर्व के देशों में यह सर्वाधिक प्रयोग किया जाता है। अंजीर के पेड़ की ऊंचाई 8 से 10 मीटर तक हो सकती है। अंजीर कई तरह की प्रजातियों में पाए जाते हैं। 
अंजीर की कुछ मुख्य किस्में इस प्रकार है। 
ब्राउन तुर्की ( Brown Turkey
एड्रियाटिक ( Adriatic
ब्लैक मिशन ( Black Mission
कैलीमिरना ( Calimyrna )
कडोटा ( Kadota )
हर प्रकार के अंजीर का अपना अलग अलग स्वाद होता है, लेकिन इसके लाभ लगभग एक जैसे होते हैं।

अंजीर के पौष्टिक तत्व (1■)


अंजीर विभिन्न प्रकार के पोस्टिक और खनिज तत्वों के स्रोतों में से एक हैं। इसमें ताजा अंजीर के मुख्य पोष्टिक तत्व इस प्रकार है। 
( 100 g. Raw Figs )

कोलीन | Choline 4.7 g
पोटेशियम | Potassium 232 mg
मैग्नीशियम | Magnesium 17 mg
जिंक | Zinc  0.15 mg
कोपर | Copper | 0.07 mg
मैंगनीज |  Manganese 0.128 mg
आयरन | Iron 0.37 mg
जल | water 79.11 g
प्रोटीन | protein 0.75 g
कार्बोहाइड्रेट | carbohydrates 19.18 g
फाइबर | Fiber 2.9 g
विटामिन सी | Vitamin C  2 mg
विटामिन B6 | Vitamin B6  0.113 mg
विटामिन ए | Vitamin A  142 IU
विटामिन के | Vitamin k  4.7 mg
swasthya ke liye anjir ke 9 fayde, jokhim aur poshtik tatva, anjir ke nuksan

अंजीर के फायदे  

अंजीर के सेवन से वजन नियंत्रण 
अंजीर फाइबर का अच्छा स्रोत होता है। वजन नियंत्रण के लिए उच्च फायबर खाद्य पदार्थों का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। फाइबर हमारे दैनिक आहार का एक महत्वपूर्ण भाग होता है। फाइबर हमारे पाचन तंत्र के लिए तो अच्छा है ही, साथ ही उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थ हमें लंबे समय तक पूर्ण और तृप्त महसूस कराते हैं। यही कारण है कि अंजीर आपके वजन घटाने की रणनीति में सही बैठते हैं।

अंजीर प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ाएं 

प्राचीन यूनानियों के अनुसार अंजीर को पवित्र फल और प्राकृतिक कामोद्दीपक माना जाता था। प्राचीन भारत में भी अंजीर को दूध के साथ सेवन किया जाता था। 
अंजीर में जस्ता, मैग्नीशियम और मैंगनीज पाए जाते हैं। यह सभी प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि अंजीर एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर का स्रोत है। यह रजोनिवृत्ति के बाद के स्तन कैंसर और हार्मोनल असंतुलन से बचाने में भी मदद करते हैं। 

अंजीर हृदय स्वास्थ्य के लिए 

अध्ययनों से यह पता चलता है कि अंजीर के उपयोग से शरीर में ड्राइग्लिसराइट्स के स्तर को कम करने में मदद मिलती है, जो वसा के कण होते हैं। यह वसा के कण रक्त प्रवाह में प्रसारित होते हैं और ह्रदय रोगों का कारण बनते हैं।

अंजीर हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए 

सूखे अंजीर में कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम आदि खनिज तत्व पाए जाते हैं। यह सभी तत्व हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए अत्यधिक आवश्यक होते हैं। सामान्यतः हम दूध के सेवन के बावजूद कैल्शियम की निर्धारित आवश्यकता को पूरा करने में विफल रहते हैं। इसलिए कैल्शियम की पूर्ति के लिए अंजीर को आहार में शामिल करना महत्वपूर्ण है। 

अंजीर पाचन तंत्र के स्वास्थ्य के लिए 

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और कब्ज से राहत पाने के लिए आहार में फाइबर की अच्छी मात्रा होनी अति आवश्यक है। अंजीर में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। अंजीर के सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है साथ ही कब्ज की समस्या से भी राहत मिल सकती है। 

अंजीर एनीमिया में उपयोगी 

शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया हो सकता है। इस रोग का सही समय पर इलाज करना अति आवश्यक होता है। इलाज नहीं होने पर यह घातक हो सकता है। अंजीर आयरन का एक अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा सही रहती है। 
यदि आप हमेशा थका हुआ और कमजोर महसूस कर रहे हैं तो यह शरीर में आयरन की कमी के कारण हो सकता है। शरीर में आयरन की पूर्ति के लिए आप सूखे अंजीर का प्रयोग कर सकते हैं।

अंजीर बवासीर में राहत देने में सहायक 

अंजीर फाइबर से भरे हुए होते हैं और इसके सेवन से कब्ज में राहत मिलती है। ज्यादातर फाइबर अंजीर के छिलके में ही होते हैं, इसलिए पूरा फल खाएं। सूखे और ताजा दोनों तरह के अंजीर स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं और बवासीर में राहत देने में उपयोगी है। 

अंजीर मधुमेह में उपयोगी 

उच्च पोटेशियम आहार मधुमेह के रोगियों की मदद के लिए जाने जाते है। अंजीर में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड रक्त शर्करा के स्तर को कम करने और टाइप 2 मधुमेह में रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक है। 
अंजीर खनिज पदार्थ, विटामिन और फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसलिए इसका सीमित प्रयोग मधुमेह के रोगियों के लिए अच्छा है। अंजीर के पत्ते मधुमेह के रोगियों द्वारा आवश्यक इंसुलिन की मात्रा को सही रखते हैं। 

अंजीर रक्तचाप नियंत्रण के लिए 

रक्तचाप के नियंत्रण के लिए अंजीर का सेवन करना अच्छा माना जाता है। अंजीर में पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है और सोडियम की मात्रा कम होती है। अंजीर रक्त परिसंचरण को नियमित करने और उच्च रक्तचाप के दुष्परिणामों को कम करने में मदद करने के लिए जाना जाता है। 
swasthya ke liye anjir ke 9 fayde, jokhim aur poshtik tatva, benefits of figs

अंजीर के जोखिम 

अंजीर के साथ जुड़े जोखिम उपयोग किए जाने वाले व्यक्तियों पर अलग-अलग हो सकते हैं। ताजे और सूखे अंजीर दोनों में विटामिन k का उच्च स्तर होता है। खून को पतला करने वाली दवाओं जैसे कि वार्फारिन अपने आहार में विटामिन k के स्तर को बनाए रखने की आवश्यकता होती है। इस तरह की दवाओं के साथ अंजीर का प्रयोग करने से बचना चाहिए। 

एलर्जी : जिन लोगों को शहतूत, प्राकृतिक रबर लेटेस्टस, अथवा विपिंग अंजीर के प्रति संवेदनशील होते हैं उन्हें अंजीर से एलर्जी हो सकती है। 

गर्भावस्था और स्तनपान : ताजा या सूखे अंजीर का सेवन आहार के रूप में प्रयोग की जाने वाली मात्रा में सुरक्षित है। लेकिन इस बारे में जानकारी प्राप्त नहीं है कि ज्यादा मात्रा में सेवन सुरक्षित है या नहीं। 

मधुमेह  : यदि आप भोजन के रूप में अंजीर का सेवन करते हैं तथा आपको मधुमेह है, तो आप अपने रक्त शर्करा के स्तर की अच्छी तरह निगरानी करें। 

सर्जरी : सर्जरी के पहले और बाद में रक्त शर्करा के नियंत्रण में हस्तक्षेप हो सकता है। इसलिए सर्जरी के कम से कम 2 सप्ताह पहले अंजीर का सेवन बंद कर देना चाहिए।

पाचन संबंधी लक्षण : अंजीर में उच्च मात्रा में फाइबर होता है इसलिए ज्यादा मात्रा में अंजीर विशेष तौर पर सूखे अंजीर के सेवन से दस्त हो सकते है। 

अपने आहार में किसी भी बड़े परिवर्तन को करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करना चाहिए। आप अपने आहार में अंजीर को शामिल कर सकते हैं लेकिन यह समझना आवश्यक है कि वह स्वस्थ भोजन, दवाओं अथवा रक्त परीक्षण के विकल्प नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ